Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन ने किया एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन

November 5, 2023

सचिन ने किया एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन

 

हैदराबाद: अपने समय के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 का उद्घाटन किया। आज सुबह गाचीबोवली स्टेडियम में आठ हजार उत्साही धावकों के बीच सचिन तेंदुलकर ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

सचिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हैदराबाद हाफ मैराथन 2023 के लिए लगभग 8,000 उत्साही धावकों को ग लेते देखना शानदार था। मैं व्यक्तिगत रूप से दृष्टिबाधित धावकों के साहस से प्रभावित हुआ।

वे हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। हमारे ग्रह के स्वास्थ्य की देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि हमारे स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल करना। इस दिशा में एक पहल यह है कि सभी मैराथन प्रतिभागियों की ओर से हमारे द्वारा 10 हजार पेड़ लगाए जा रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें