Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sachin Tendulkar ने बेंगलूर टैस्ट के शतकधारी रचिन और सरफराज को सराहा

October 20, 2024

Sachin Tendulkar ने बेंगलूर टैस्ट के शतकधारी रचिन और सरफराज को सराहा

नई दिल्ली: पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेंगलूर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टैस्ट में शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र और सरफराज खान की तारीफ की है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन, जो बेंगलूर से हैं, ने अपना दूसरा टैस्ट शतक बनाया और मेहमान टीम को पहली पारी में 402 रन बनाने में मदद की। तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘क्रिकेट हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का एक तरीका है। रचिन रवींद्र का बेंगलूर से एक खास जुड़ाव है, जहां से उनका परिवार आता है! उनके नाम एक और शतक। ‘और सरफराज खान, अपना पहला टैस्ट शतक बनाने का यह कैसा मौका था, जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी! इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आगे रोमांचक समय है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें