Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचिन तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर में बैट फैक्टरी का किया दौरा, कश्मीरी बल्ला निर्माताओं में उत्साह

February 18, 2024

सचिन तेंदुलकर ने जम्मू-कश्मीर में बैट फैक्टरी का किया दौरा, कश्मीरी बल्ला निर्माताओं में उत्साह

श्रीनगर: महान सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर में एक बल्ला निर्माण इकाई का दौरा किया, जिससे उद्योग को काफी बढ़ावा मिलने की संभावना है। तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा ने शनिवार को चारसू अवंतीपोरा में एमजे स्पोट्र्स बैट निर्माण इकाई का दौरा किया और लगभग एक घंटा बिताया।

एमजे स्पोट्र्स के मालिक मोहम्मद शाहीन ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया, ‘‘ तेंदुलकर की यात्र से कश्मीर विलो बैट को काफी बढ़ावा मिलेगा, जिसकी काफी मांग है। क्रिकेट के दिग्गज को कश्मीर क्रिकेट बल्लों के बारे में बहुत सारी जानकारी थी और उनके कुछ सवाल भी थे। वह हमारे क्रिकेट बल्लों की गुणवत्ता से बेहद प्रभावित थे।’’ तेंदुलकर बल्ला निर्माता इकाई में कम से कम एक घंटे तक रुके।

दक्षिण कश्मीर में 300 से अधिक बैट निर्माण इकाइयाँ हैं जो देश के भीतर और बाहर लगभग चार मिलियन क्रिकेट बैट की आपूर्ति करती हैं। 2022 टी20 क्रिकेट विश्व कप में टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने अनंतनाग जिले में स्थित जीआर8 स्पोट्र्स द्वारा निर्मित कश्मीर विलो बैट से मारा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें