Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजयी भव! उम्मीद ट्रॉफी हम जीतेंगे…वर्ल्ड कप फाइनल पर सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया को शुभकामनाएं

November 19, 2023

विजयी भव! उम्मीद ट्रॉफी हम जीतेंगे…वर्ल्ड कप फाइनल पर सचिन तेंदुलकर की टीम इंडिया को शुभकामनाएं

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आज एक-दूसरे से रटकराएंगी। यह महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:00 से खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर तीसरी बार वनडे में विश्व विजेता बनने पर है ।रोहित एंड कंपनी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है।

 

भारत 1983 और 2011 में विश्व चैंपियन बन चुका है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास 6 विश्व कप ट्रॉफी है. क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। सचिन ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है भारतीय टीम आज शाम को ट्रॉफी उठाने में सफल होगी। वहीं अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपने बेटे के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विवेक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर खिताब अपने नाम करेगी।

मंदिरों में पूजा-पाठ

वर्ल्डकप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में प्रार्थनाएं और पूजा-पाठ सुबह से ही शुरू हो गए। कई जगह पर भारत की जीत के लिए हवन यज्ञ कराए जा रहे हैं। सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंच कई लोगों ने भारत की जीत के लिए पूजा करवाई।

स्टेडियम के बाहर अभी से जुटे फैंस

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा लेकिन उससे पहले ही अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर फैंस का तांता लगना शुरू हो चुका है। लोग अभी से स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए हैं। हालांकि स्टेडियम में एंट्री 11 बजे के करीब शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें