Site icon Dainik Savera Times

CSK के लिए खास हैं सैमसन, टीम को मिलेगा संतुलन और लचीलापन: अनिल कुंबले

Sanju Samson

Sanju Samson

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी अब आईपीएल में देखने को मिलेगी। इस बार संजू राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की गुलाबी नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की पीली जर्सी में दिखेंगे। आरआर के साथ खिलाड़ी और कप्तान के रूप में लंबा समय गुजारने के बाद सैमसन अब सीएसके के साथ नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले ने सीएसके द्वारा संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ीगत बदलाव है। सैमसन का मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कुंबले ने कहा कि सैमसन सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव के कारण भी सीएसके के लिए खास हैं। केरल में जन्मे और तमिल भाषा से जुड़ाव रखने वाले सैमसन टीम के फैन बेस को और मजबूत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kuldeep Yadav ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पत्नी के लिए लिखा ये खास मैसेज

 

संभाल सकते हैं टीम की कमान
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि सैमसन सीएसके में उपकप्तान हो सकते हैं। अगर किसी कारण से रुतुराज गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। सीजन के दौरान सैमसन को विकेटकीपिंग का मौका भी मिल सकता है। सीएसके में शामिल होकर सैमसन अब एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उनसे सिर्फ रन बनाने ही नहीं, बल्कि टीम को संतुलन और नेतृत्व देने की भी उम्मीद होगी।

कद और लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद
सीएसके के साथ जुड़ना सैमसन के क्रिकेट करियर में एक रोचक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। चेपॉक का माहौल और टीम का स्ट्रक्चर उनके लिए चुनौती भी है और बड़ा मौका भी। मजबूत फैन बेस के साथ सीएसके में उनका कद और लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Vir Das ने ‘‘Hey Stranger’ World Tour की शुरुआत की, अल्बर्ट हॉल में खास परफॉर्मेंस का किया ऐलान

 

कप्तानी का लंबा अनुभव
सैमसन 2013 से 2015 और फिर 2018 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। सैमसन को 2021 में आरआर का कप्तान बनाया गया था। आरआर ने सैमसन की कप्तानी में 2022 में फाइनल खेला था। दाएं हाथ के इस विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है और भविष्य में वह सीएसके के कप्तान बन सकते हैं।

Exit mobile version