Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सत्यन छठी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में

March 27, 2023

सत्यन छठी बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में

जम्मू: शीर्ष वरीयता प्राप्त सत्यन ज्ञानशेखरन ने सोमवार को 84वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मानव ठक्कर को 4-2 से हराकर छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सत्यन ने मानव को 13-11, 11-7, 9-11, 11-1, 9-11, 11-5 से मात दी। फाइनल में सत्यन का सामना हरमीत देसाई से होगा जो सेमीफाइनल में मानुष शाह को 4-3 से हराकर आ रहे हैं।

हरमीत ने इसके बाद हुए रोमांचक सेमीफाइनल में मानुष शाह को 11-6, 3-11, 5-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6 से परास्त किया। सत्यन सोमवार को होने वाले फाइनल में हरमीत को हराकर दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनना चाहेंगे। इसी बीच, सुतीर्था मुखर्जी ने महिला एकल सेमीफाइनल में आयहिका मुखर्जी को 12-10, 11-7, 11-5, 12-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा।

श्रीजा अकुला ने दूसरे महिला एकल सेमीफाइनल में अर्चना कामत को 11-9, 11-3, 11-6, 9-11, 5-11, 11-7 से मात दी। सोमवार को होने वाले फाइनल में सुतीर्था अपना तीसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगी, जबकि गत चैंपियन श्रीजा लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल करना चाहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें