दुबई: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को मलेशिया के ओंग यू सिन और तियो ई यी को हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने एक घंटा सात मिनट तक चले रोमांचक खिताबी मुकाबले में कई बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशियाई युगल को 16-21, 21-17, 21-19 से मात दी। सात्विक-चिराग इसके साथ विश्व चैंपियनशिप में युगल स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गये।
मेष: दिन शुभ रहेगा...