Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोलकीपर Savita Punia की नजरें एशियाई खेल स्वर्ण के जरिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर

January 6, 2026

गोलकीपर Savita Punia की नजरें एशियाई खेल स्वर्ण के जरिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन पर

नई दिल्ली: भारत की पूर्व कप्तान और अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की नजरें खेल को अलविदा कहने से पहले इस साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर लॉस एंजल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर लगी हैं। सविता ने कहा कि वह फिलहाल लॉस एंजल्स ओलंपिक से आगे नहीं सोच रही हैं। राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता और 3 बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुकी सविता ने कहा,‘मुझे लगने लगा है कि अब परिवार के साथ और समय बिताना है।

सभी को कभी न कभी रिटायर होना है लेकिन मैं अच्छे समय पर यह फैसला लेना चाहती हूं। एशियाई खेल हो या 2028 लॉस एंजल्स ओलंपिक।’ उन्होंने कहा,‘अभी ओलंपिक में समय है तो मैं कुछ कह नहीं सकती। मेरा फोकस एशियाई खेलों पर है और उससे आगे के बारे में नहीं सोच रही। मैं एशियाई खेलों के बाद संन्यास का फैसला लूंगी। अगर हम वहीं से ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हैं तो बहुत अच्छा होगा ताकि क्वालीफायर का दबाव नहीं झेलना पड़े।’ सविता ने कहा,‘विश्व कप क्वालीफायर भी काफी अहम है और उसके बाद नैशंस कप भी है। यह पूरा साल काफी अहम होने वाला है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें