Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला विश्व चैंपियनशिप में दिखेंगी सात ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज

February 22, 2023

महिला विश्व चैंपियनशिप में दिखेंगी सात ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज

रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता एस्टेली मूसेली और तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता नेस्थी पेटेसियो 15 से 26 मार्च तक यहां चलने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली कई शीर्ष मुक्केबाजों में शामिल होंगी। इंदिरा गांधी खेल परिसर में होने वाली इस प्रतियोगिता में अभी तक 74 देशों की 350 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया है जिसमें सात ओलंपिक पदक विजेता शामिल हैं। इन सात ओलंपिक पदक विजेताओं में से तीन तोक्यो ओलंपिक की हैं। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अध्यक्ष अजय ंिसह ने कहा, ‘‘भारत और बीएफआई के लिये प्रतिष्ठित आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करना सम्मान की बात है। हम तीसरी बार इसकी मेजबानी कर रहे हैं लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट बड़ी ऊंचाईयां छुएगा। ’’ंसह ने कहा कि मुक्केबाजों की संख्या को देखते हुए यह पिछले चरण से बड़ा टूर्नामेंट साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली विश्व चैम्पियनशिप में 310 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था। इस चरण में हमारे पास अभी ही 350 से ज्यादा मुक्केबाजों के पंजीकरण हो चुके हैं। एक हफ्ते का समय बचा है। मुझे भरोसा है कि कुछ और देश और मुक्केबाज चैम्पियनशिप के इस चरण में हिस्सा लेंगे। ’’ पेटेसियो ने तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता था और वह फिलीपींस के लिये खेलों में पदक जीतने वाली पहली मुक्केबाज बनी थीं। 2019 विश्व चैम्पियन फेदरवेट (57 किग्रा) वर्ग में हिस्सा लेगी। ब्राजील की बिट्रीज लास्मिन फरेरा (60 किग्रा) और चीन की कियान ली (75 किग्रा) भी तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं। जापान की सुकिमी नामिकी और कोलंबिया की इंग्रिट लॉरेना वालेंसिया फ्लाईवेट (51 किग्रा) में विश्व चैम्पियनशिप जैसा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगी। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता इर्मा टेस्टा भी फेदरवेट (57 किग्रा) की मजबूत पदक दावेदार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें