मुंबई: महिला वन डे विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शैफाली वर्मा को मौका नहीं दिया गया है। प्रतिका रावल ओपनर के तौर पर भारतीय टीम की पहली पसंद बनी हुई हैं, जिन्होंने हालिया समय में भारत के लिए वन डे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बीसीसीआई के मुंबई हैडक्वार्टर में विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को भी टीम में शामिल किया गया है।
साथ ही रेणुका सिंह ने 15 सदस्यीय दल में वापसी की है। 30 सितंबर से शुरू हो रहे महिला वन डे वल्र्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को होगा। कुल 8 टीमों वाले टूर्नामैंट में नॉकआऊट स्टेज से पहले हर टीम हर दूसरी टीम के खिलाफ 7 मैच खेलेगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 5 अक्तूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। टूर्नामैंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।
महिला भारतीय टीम:-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, राधा यादव, स्नेह राणा, एन श्री चरणी, रेणुका सिंह,अरुंधति रैड्डी, क्रांति गौड़।
मेष: दिन शुभ रहेगा...