Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

SriLanka के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं Shakib

February 4, 2024

SriLanka के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं Shakib

आंखों में दिक्कत को लेकर शाकिब अल हसन काफी समय से परेशान हैं। बांग्लादेश के लिए उनकी आखिरी उपस्थिति भारत में वनडे विश्व कप 2023 के दौरान हुई थी। मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब रंगपुर राइडर्स के लिए एक ऑलराउंडर के बजाय एक स्पिनर के रूप में खेल रहे हैं।

वह दो मैचों में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। बांग्लादेश को बीपीएल के बाद मार्च में पूरी श्रृंखला के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच शामिल होंगे। शाकिब ने शनिवार को सिलहट स्ट्राइकर्स पर रंगपुर राइडर्स की 77 रन की जीत के बाद कहा, ‘हम अभी भी टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

मैं अधिकारियों से बात करूंगा और श्रीलंका सीरीज खेलना है या नहीं, फिर इसके बार में निर्णय लूंगा।‘ यह ऑलराउंडर अपनी बाई आंख की समस्या के बारे में वहां के प्रमुख डॉक्टरों की राय लेने के लिए इंग्लैंड और सिंगापुर गया था। हालांकि, शाकिब को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी आंखों में असल समस्या क्या है।

_

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें