Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेन वॉटसन ने कहा, अगर आप ऋषभ पंत से प्रेरित नहीं हो, तो आप सच्चे इंसान नहीं हो

April 2, 2024

शेन वॉटसन ने कहा, अगर आप ऋषभ पंत से प्रेरित नहीं हो, तो आप सच्चे इंसान नहीं हो

विशाखापत्तनम: लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। साथ ही उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने गत चैंपियन सीएसके को 20 रनों से हराया और सीजन की पहली जीत दर्ज की।

दिसंबर 2022 में जानलेवा कार दुर्घटना से उबरने के बाद विशाखापत्तनम में रविवार का मैच प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में पंत का तीसरा मैच था। खुद को तीसरे नंबर पर प्रमोट करते हुए, पंत 23 गेंदों में 23 रन पर थे। वो बड़े शॉर्ट के लिए संघर्ष करते नजर आए, लेकिन यहां से उन्होंने अगली 8 गेंदों में आक्रामक बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

पंत की शानदार बल्लेबाजी देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने उनकी सराहना की। वॉटसन ने कहा, “यह प्रेरणादायक है, इसमें कोई संदेह नहीं है। यह सोचना कि ऋषभ इस मुकाबले में ऐसा करने की क्षमता रखता है और फिर इस तरह का प्रदर्शन अविश्वसनीय है।

यदि आप ऋषभ पंत से प्रेरित नहीं हैं, तो आप एक सच्चे इंसान नहीं हैं।” “इस मुकाबले में उन्हें अपने पैर जमाने में थोड़ा समय लगा लेकिन एक बार जब वो गेंद को समझ गए, तो उनका पुराना अंदाज फिर दिखा। हमने मैदान पर सीएसके के खिलाफ ‘पंत शॉर्ट’ देखे, जिससे उनके फैंस काफी खुश हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें