Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में Sharad ने रजत और Mariyappan ने जीता कांस्य पदक

September 4, 2024

पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में Sharad ने रजत और Mariyappan ने जीता कांस्य पदक

पेरिस: भारतीय एथलीट शरद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक जीता। मंगलवार देर रात हुई स्पर्धा में शरद कुमार ने ऊंची कूद टी63 के फाइनल में मुकाबले में 1.88 मीटर की छलांग लगाकर पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। यह शरद कुमार का दूसरा पैरालंपिक पदक था।

उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 1.83 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता था। अमेरिका के एजरा फ्रेच ने 1.94 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद टी63 के फाइनल में 1.85 मीटर की छलांग लगाते हुए कांस्य पदक जीता।

इसी के साथ वह लगातार तीन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा-एथलीट बन गये है। उन्होंने रियो 2016 में 1.89 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक और टोक्यो 2020 में 1.86 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें