Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

WTC फाइनल से बाहर हुए Shreyas Iyer, पीठ की करवाएंगे सर्जरी

April 4, 2023

WTC फाइनल से बाहर हुए Shreyas Iyer, पीठ की करवाएंगे सर्जरी

मुंबईः भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की सर्जरी करवाने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन और जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की ओर से मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर इस सर्जरी के लिए विदेश जाएंगे और करीब तीन महीने तक क्रिकेट की पिच से दूर रहेंगे।

गौरतलब है कि बार-बार पीठ में उठने वाले दर्द के कारण अय्यर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथे टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गये थे। अय्यर ने डॉक्टर के परामर्श के बाद सर्जरी करवाने के बजाये रिहैब से गुजरने का फैसला किया था, ताकि वह आईपीएल के अंतिम हिस्से और डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेल सकें।

अय्यर को दिसंबर में हुए बंगलादेश दौरे पर भी इस समस्या ने परेशान किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर ने दोनों मौकों पर पीठ के निचले हिस्से में सूजन का अनुभव किया, जो कि उनकी रीढ़ की एक डिस्क में उभार के कारण हुई थी। इसके परिणामस्वरुप अय्यर के दाहिने पैर से गुजरने वाली एक नस दब गयी है जिसने उनके लिये चलना-फिरना मुश्किल कर दिया है।

अय्यर की अनुपस्थिति में वामहस्त बल्लेबाज नीतिश राणा को आईपीएल 2023 के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी सौंपी गयी है। भारत को सात जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान पर होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। अय्यर से पहले अग्रणी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खिताबी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें