Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shubman Gill ने World Cup को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को मिलेगी खुशी या गम…खबर में होगा क्लियर

October 12, 2023

Shubman Gill ने World Cup को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को मिलेगी खुशी या गम…खबर में होगा क्लियर

शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंचे, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर अब भी सस्पेंस नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। डेंगू से उबरने के बाद भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चेन्नई से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं।शुभमन गिल डेंगू बुखार के कारण भारत के पहले दो मैचों से बाहर रहे। उनकी जगह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गिल अब पहले से बेहतर हैं। शुभमन टीम के साथ दिल्ली नहीं जा सके क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे और डेंगू के कारण उनके प्लेटलेट कम हो गए थे।मगर, अब वो पहले से बेहतर हैं और टीम के साथ जुड़ सकते हैं। गिल पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से भारत की वनडे क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

वह इस साल इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1230 रन बनाए हैं, जिसमें उनके पिछले चार वनडे मैचों में दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।लगातार दो मैच जीतने के बाद भारत शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तै यार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें