Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय पुरुष टीम की कमान संभालेंगे Simranjit,Rajni होंगी महिला टीम की कप्तान

December 31, 2023

भारतीय पुरुष टीम की कमान संभालेंगे Simranjit,Rajni होंगी महिला टीम की कप्तान

जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जायेगी। अनुभवी गोलकीपर रजनी की मदद के लिए डिफेंडर महिमा चौधरी उप कप्तान होंगी जबकि मनदीप मोर पुरुष टीम के उप कप्तान होंगे। महिला टीम में बंसारी सोलंकी दूसरी गोलकीपर होंगी जिसमें अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी।

मिडफील्डरों में मारियाना कुजूर और मुमताज खान को शामिल किया गया है जबकि अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड होंगी। भारतीय महिलाओं को नामीबिया, पोलैंड और अमेरिका के साथ पूल सी में रखा गया है। हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिसमें पूल ए में फिजी, मलेशिया, नीदरलैंड और मेजबान ओमान शामिल हैं।

जबकि पूल बी में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और जाम्बिया हैं। पूल डी में न्यूजीलैंड, पराग्वे, थाईलैंड और उरुग्वे शामिल हैं। कोच सौंदर्या ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम में युवा खिलाड़ी शामिल हैं जिनके पास पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और हॉकी फाइव्स विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने की चुनौतियों की समझ है। हम अच्छी तरह से तैयार हैं।

’’ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा और प्रशांत कुमार चौहान शामिल हैं। डिफेंस में मनजीत के साथ मनदीप मोर होंगे जबकि मिडफील्ड में मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह और फॉरवर्ड पंक्ति में कप्तान सिमरनजीत के साथ पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम सिंह शामिल हैं।

भारत को पूल बी में रखा गया है जिससे नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए उसे मिस्र, जमैका और स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलना होगा। पूल ए में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान और पोलैंड और पूल सी में आस्ट्रेलिया, कीनिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं जबकि पूल डी में फिजी, मलेशिया, ओमान और अमेरिका मौजूद हैं।

कोच सरदार सिंह ने कहा, ‘‘हमने हॉकी के इस रोमांचक प्रारूप के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों वाली संतुलित टीम चुनी है। इस टीम में कई खिलाड़ियों को पहले ही इस प्रारूप में खेलने का अनुभव है और वे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हमने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की है और पोडियम पर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें