Dainik Savera Times

भारतीय महिला खिलाड़ी Smriti Mandhana इस दिन बनेंगी दुल्हन, जानिए कौन हैं पलाश मुच्छल

खेल डेस्क। टीम इंडिया को पहली बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अब अपनी निजी जिंदगी का एक और बड़ा फैसला लेने जा रही हैं। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद अब उनकी शादी की तारीख सामने आ गई है।

23 नवंबर को होगी शादी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना 23 नवंबर 2025 को अपने बॉयफ्रेंड और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनका शादी का कार्ड वायरल हो रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि वही कार्ड असली है और शादी की तारीख भी तय है।

दो साल से हैं रिश्ते में
पिछले कुछ सालों से स्मृति और पलाश कई मौकों पर साथ दिखते रहे हैं। करीब दो साल पहले दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते का खुलासा भी किया था। ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के दौरान पलाश मुच्छल ने कहा भी था कि स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं, क्योंकि पलाश का घर वहीं है।

कहां होगी शादी?
शादी महाराष्ट्र के सांगली में होगी, जहां स्मृति मंधाना रहती हैं। वहीं स्मृति 23 नवंबर को पलाश के साथ सात फेरे लेकर शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करेंगी।

शादी का कार्ड कैसे चर्चा में आया?
हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का इन्विटेशन वायरल हुआ था। पहले लोग सोच रहे थे कि ये एडिटिंग हो सकती है, लेकिन अब रिपोर्ट्स में पुष्टि हो चुकी है कि कार्ड असली है और शादी उसी तारीख को होगी।

नवंबर बना डबल खुशी वाला महीना
नवंबर 2025 स्मृति के लिए बेहद खास है, क्योंकि 2 नवंबर को टीम इंडिया पहली बार महिला वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा।
इस टूर्नामेंट में स्मृति ने 434 रन बनाए और टॉप स्कोरर्स में दूसरे नंबर पर रहीं और महीने के अंत में उनका विवाह है। वर्ल्ड कप जीतने के सिर्फ तीन हफ्ते बाद ही स्मृति अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करेंगी।

ये भी पढ़ेंः सेना प्रमुख का बड़ा बयान, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था, अभी पूरी पिक्चर…

Exit mobile version