Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूटान के सोनम येशे ने 8 विकेट लेकर टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड

December 29, 2025

भूटान के सोनम येशे ने 8 विकेट लेकर टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली Sonam Yeshe : भूटान के स्पिनर सोनम येशे पुरुषों के टी-20 मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने 7 रन देकर 8 विकेट लिए जिससे भूटान ने म्यांमार को 45 रन पर आऊट कर दिया। इससे पहले भूटान ने 9 विकेट पर 127 रन बनाए थे। भूटान क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘एक यादगार स्पेल। सोनम येशे ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके 4 ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए और इस तरह से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।’ इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने किसी भी तरह के टी-20 मैच में 8 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें