Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

NZ vs RSA, 2nd T20I : सियर्स-फग्र्यूसन के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेके, 68 रनों से जीता मुक़ाबला

March 17, 2026

NZ vs RSA, 2nd T20I : सियर्स-फग्र्यूसन के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेके, 68 रनों से जीता मुक़ाबला

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड ने सेडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले में साऊथ अफ्रीका को 68 रन से हराया। न्यूजीलैंड से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते साऊथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 15.3 ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों में 8 रन बनाकर आऊट हुए। वियान मुल्डर भी 16 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।

टॉनी डी जॉर्जी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा और वह 4 गेंदों में सिर्फ एक ही बना सके। रुबिन हरमन 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आऊट हुए, जबकि जेसन स्मिथ 12 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन सियर्स को कैच देकर पवेलियन लौटे। जॉर्ज लिंडे ने 12 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। केशव महाराज और नकोबानी मोकोएना बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। लॉकी फग्र्यूसन ने 3.3 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

टीम की तरफ से डेवोन कॉन्वे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। टॉम लाथम 11 रन बनाकर आऊट हुए, तो टिम रॉबिन्सन को जॉर्ज लिंडे ने महज 1 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते पवेलियन भेजा। निक केली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए, तो कप्तान मिचेल सैंटनर ने 14 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। जोश क्लार्कसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि गेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज ने 1-1 विकेट चटकाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें