Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंडर -17 महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष मेधा योग शिविर आयोजित

March 15, 2023

अंडर -17 महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष मेधा योग शिविर आयोजित

मानव उत्थान की संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग ने दक्षिण एशियाई फुटबाल महासंघ (सैफ) खेलों की तैयारी कर रही अंडर-17 महिला खिलाडियों के लिये एक विशेष मेधा योग शिविर आयोजित किया है।आर्ट ऑफ़ लिविंग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग ने खिलाड़यिों के समग्र विकास की दिशा में काम करते हुए खेल के साथ मन के प्रशिक्षण हेतु अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रम की दिशा में कदम उठाए हैं।

इसी क्रम में इंदौर में सैफ खेलों की तैयारी कर रही अंडर-17 राष्ट्रीय महिला फुटबाल शिविर की 42 लड़कियों के लिये सात से 10 मार्च तक मेधा योग की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला मे प्राणायाम और शक्तिशाली श्वास तकनीक और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास सिखाया गया। खिलाड़यिों ने प्रदर्शन के दबाव का सामना करने, मन को शांत और केंद्रित करने के लिये कई तकनीकें सीखीं।

इस फुटबॉल शिविर कैंप में हरियाणा, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और झारखंड की लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। मणिपुर की रेमी थोकचम ने कहा कि इस चार दिवसीय कार्यशाला ने उन्हें ऊर्जा और आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने में मदद की। हरियाणा की दिनाक्षी ने बताया कि उन्होंने क्रोध को नियंत्रित करने की गुढ़ तकनीक सीखी।
सत्या. शादाब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें