Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खिलाड़ी अब सरकार की प्राथमिकता नहीं रहे, यह बेहद अफसोस की बात : Vinesh Phogat

February 27, 2026

खिलाड़ी अब सरकार की प्राथमिकता नहीं रहे, यह बेहद अफसोस की बात : Vinesh Phogat

चंडीगढ़: भारतीय महिला रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का कहना है कि खिलाड़ी अब सरकार की प्राथमिकता नहीं रहे। उन्होंने कहा कि हमारा काम लगातार खेल मंत्री पर दबाव बनाए रखना है और उन्हें यह याद दिलाते रहना है कि उन्हें खेलों के विकास के लिए काम करना है। राज्यपाल के बयान में एक बार भी खिलाड़ियों का जिक्र नहीं होने से विनेश फोगाट नाराज नजर आईं।

उन्होंने कहा, ‘खेलों की हालत खराब है। हम अपने एथलीट्स को दूसरे जरूरी सैक्टर्स के बराबर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खिलाड़ी अब सरकार की प्राथमिकता नहीं रहे। यह बदकिस्मती की बात है कि राज्यपाल के बयान में एक बार भी एथलीट्स का जिक्र नहीं हुआ। ये बेहद अफसोस की बात है। यही मुद्दा मैंने उठाया है।’ विनेश ने कहा कि कोच के कई पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार उस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

भारतीय महिला रेसलर ने कहा, ‘कोई सामान नहीं खरीदा गया है, अगर हम सरकार से जानकारी मांगते हैं, तो वह नहीं देते हैं। करीब 1,000 कोचिंग पोस्ट खाली पड़ी हैं। ऐसे ही कई मुद्दे हैं जिन पर मंत्री गोलमोल जवाब देते हैं, लेकिन हम अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि मंत्री जवाब देने की जगह अपनी गलतियों को सुधारे और खिलाड़ियों के लिए कुछ अच्छा काम करें।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें