
भारतीय खिलाड़ी ने वीरवार रात को हुए फाइनल में दुनिया की 46वें नंबर की अमरीकी खिलाड़ी लिली झांग को 3- 0 (11-6, 18-16, 11-5) से मात देकर नए सत्र की शानदार शुरुआत की। यह मुकाबला एकतरफा रहा जिसके बाद श्रीजा अकुला ने कहा, मैं काफी खुश हूं और अपने प्रयासों से वहां पहुंची जहां मैं होना चाहती थी।
यह मेरा पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है। मैंने टूर्नामैंट के क्वार्टरफाइनल और सैमीफाइनल के करीबी मुकाबलों के बाद यह खिताब जीता है। दोनों (एमी और लिली) उच्च रैंकिंग वाली खिलाड़ी हैं और मैंने उनके खिलाफ अच्छा खेल दिखाया।