Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने दिया अफगानिस्तान को 188 रनों का लक्ष्य

February 19, 2024

टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने दिया अफगानिस्तान को 188 रनों का लक्ष्य

दांबुला: सदीरा समराविक्रमा की 51 रनों की अर्धशतकीय और एंजलो मैथ्यूज की तूफानी नाबाद 42 रनों की पारी की बदौलत श्रीलंका ने सोमवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। निसंका को 25 रन पर उमरजई ने पगबाधा आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में मेंडिस 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। धनंजय डीसिल्वा 14 रन बनाकर आउट हुये। सदीरा समराविक्रमा ने 42 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। कप्तान वानिंदु हसरंगा 22 रन बनाकर आउट हुये। अंतिम ओवरों में एंजलो मैथ्यूज ने 22 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन ठोक डाले। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें