Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में Stefanos Tsitsipas ने Zhang Zhizhen को 6-4 से हराकर की जीत हासिल

June 1, 2024

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में Stefanos Tsitsipas ने Zhang Zhizhen को 6-4 से हराकर की जीत हासिल

पेरिस : स्टेफानोस सिटसिपास ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके कार्लोस अल्काराज़, यानिक सिनर और इगा स्वियातेक के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। सिटसिपास ने झांग झिझेन को 6-3, 6-3, 6-1 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला इटली के गैर वरीयता प्राप्त माटेओ अर्नाल्डी से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हराया। इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिनर ने पावेल कोटोव को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर का अगला मुकाबला फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से होगा। दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने भी 27वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी सेबेस्टियन कोर्डा को 6-4, 7-6 (5), 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। अल्कराज पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने मैरी बौजक़ोवा को 6-4, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।

उनका अगला मुकाबला गैर वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा से होगा। अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की सेमीफाइनलिस्ट दयाना यास्त्रेम्स्का को 6-2, 6-4 से हराया, लेकिन उनकी हमवतन सोफिया केनिन को हार का सामना करना पड़ा। केनिन को डेनमार्क की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्लारा टूसन ने 6-2, 7-5 से हराया। टूसन का अगला मुकाबला विंबलडनन में दो बार उपविजेता रही ओन्स जबूर से होगा।

ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जबूर ने 31वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी लेयला फर्नांडीज को 6-4, 7-6 (5) से हराया। विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लो पैक्वेट को 6-1, 6-3 से पराजित किया। चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का सामना अब क्वालीफायर ओल्गा डैनिलोविच से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें