Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी-20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कही ये बड़ी बात, जीत लिया सबका दिल

December 4, 2023

टी-20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कही ये बड़ी बात, जीत लिया सबका दिल

बेंगलुरु: भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने हमेशा अपने साथी खिलाड़ियों से कहा है कि मैदान में आपको जो सही लगता है आप वही कराे और खेल का आनंद लो। पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीतने के बाद कल रात सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह एक कमाल की श्रृंखला रही है। खिलाड़ियों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह देख कर अच्छा लग रहा है। मैंने हमेशा अपने साथियों से कहा है कि मैदान में आपको जो सही लगता है, आप वही करो। अपने खेल का आनंद लो।

उन्होंने कहा कि आज विकेट थोड़ा ट्रिकी था, मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि अभी भी हम मैच में बने हुए हैं, चिंता न करें।इस अवसर पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रवि बिश्नोई ने कहा कि पहला मैच मेरे हिसाब से अच्छा नहीं गया था। हालांकि मैंने जो योजना बनाई थी, मैं उसी को लागू करने का प्रयास कर रहा था। मैं कोशिश कर रहा था कि मैं ज्यादा ऊपर गेंद न फेकूं और विकेट टू विकेट गेंदबाजी करना चाह रहा था। मैं दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसे ही गेंदबाजी करने का प्रयास करूंगा।

प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल कहा कि आज पहली ही गेंद करने पर मुझे स्पिन मिला तो मैंने मुस्कुराते हुए सोचा कि यह मेरा विकेट है। एक ब्रेक के बाद वापसी करते हुए मैं लय में नहीं था, उस वक़्त मैं काफी कुछ सोच रहा था, क्योंकि बल्लेबाजी उस हिसाब से नहीं हो रही थी। हालांकि आज मैंने अच्छी बल्लेबाजी की। बिश्नोई के साथ जिस तरह से मैंने साझेदारी में गेंदबाजी की उससे मुझे काफी मदद मिली। यह साझेदारी आगे भी चलती रहे तो अच्छा है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि हमने आज कमाल की गेंदबाजी की।

हमने भारत को एक ऐसे स्कोर पर रोका था जिसे हासिल किया जा सकता था। हम दो स्पिनर के लिए जा सकते थे। हालांकि टी-20 विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर कई बार अलग तरह के फैसले लिए जाते हैं। इस सीरीज में हमने काफी अच्छा क्रिकेट खेला। हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी थे, जिन्हें खेलने का मौका मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें