Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Swiatek का सामना पहले दौर में Kenin से, अंतिम आठ में भिड़ सकते हैं Djokovic और Tsitsipas

January 11, 2024

Swiatek का सामना पहले दौर में Kenin से, अंतिम आठ में भिड़ सकते हैं Djokovic और Tsitsipas

गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच को तीसरे दौर में एंटी मर्रे और क्वार्टर फाइनल में सातवीं रैंकिंगवाले स्टेफानोस सिटसिपास से खेलना पड़ सकता है। टूर्नामेंट के ड्रॉ बृहस्पतिवार को निकाले गए जिसमें पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका का सामना पहले दौर में 16वीं रैंकिंग वाली कैरोलिन गार्शिया से होगा।

अमेरिकी ओपन चैम्पियन कोको गॉ भी इसी ड्रॉ में है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन कर्बर का सामना कोलिंक्स से होगा जिसने 2022 में यहां स्वियातेक को सेमीफाइनल में हराया था। गत चैम्पियन एरिना सबालेंका का सामना पहले दौर में एक क्वालीफायर से होगा।

क्वार्टर फाइनल में तीसरी रैंकिंग वाली एलेना रिबाकिना की टक्कर पांचवीं रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला से हो सकती है। वहीं पुरूष वर्ग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अलकाराज का सामना छठी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें