
खेल डेस्कः आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने पड़ोसी देश श्रीलंका मेंस नेशनल टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। इसकी पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन ने की है।
श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन (SLC) ने कहा कि पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने श्रीलंका क्रिकेट शामिल हो गए हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट मल्टीनेशनल इवेंट के अंत तक चलेगा। इसमें टीम के आगामी इंटरनेशन दौरे और भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट शामिल है।
SLC की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीधर ने कहा कि श्रीलंका के खिलाड़ी हमेशा से सहज प्रतिभा, दृढ़ता और एकजुट भावना के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी भूमिका एक ऐसा वातावरण तैयार करने की है, जहां खेल भावना, जागरूकता और मैदान पर गर्व स्वाभाविक रूप से विकसित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि फील्डिंग तभी बेहतर होती है, जब खिलाड़ी गेंद से जुड़ाव महसूस करते हैं।
2014 से 2021 तक रहे भारत के फील्डिंग कोच
बता दें बीसीसीआई लेवल 3 से योग्य कोच श्रीधर को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने लंबे समय तक कोचिंग का अनुभव है। उन्होंने 2014 से 2021 तक भारत के लिए फील्डिंग कोच के तौर पर कार्य किया है। उन्होंने 300 से अधिक इंटरनेशनल मैच और क ई आईसीसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं है।
टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में श्रीलंका
गौर रहे आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में श्रीलंका को रखा गया है। इस ग्रुप में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान से होगा। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...