T20 World Cup 2026 Super 8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सफर सुपर-8 राउंड में प्रवेश कर चुका है। लीग स्टेज के बाद अब 8 टीमें इस अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि 12 टीमों का सफर यहीं समाप्त हो गया। बता दें कि सुपर-8 में पहुंची टीमों में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
सुपर-8 राउंड का फॉर्मेट इस प्रकार है कि टीमें दो ग्रुप्स में बंटेंगी। हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी और प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों से मुकाबला खेलेगी। इस राउंड के बाद प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का टूरनामेंट यहीं खत्म हो जाएगा।
आज का मुकाबला: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
सुपर-8 का पहला मैच आज ग्रुप 2 का है, जिसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था, दोनों ने 4 में से 3 मैच जीतकर अपनी क्षमता दिखाई।
ये भी पढ़ें :
मैच का स्थान और समय
आज का मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछली बार इसी मैदान पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ हार का सामना कर चुका है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
लाइव प्रसारण की जानकारी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मैच की स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
टीमों की संभावित लाइन-अप
न्यूजीलैंड: जेम्स नीशम, डेवोन कॉन्वे, कोल मैककोनी, डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स।
पाकिस्तान: फखर जमान, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान खान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), उस्मान तारिक।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...