Site icon Dainik Savera Times

तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर

ढाका: बंगलादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले एकदिवसीय मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज़ ने बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन के हवाले से गुरुवार को कहा, “तस्किन वनडे के शुरुआती मैच से बाहर हो गये हैं, क्योंकि उनकी पीठ में दर्द हो रहा है। उन्हें सीरीज में आगे खिलाने के संबंध में कोई फैसला लेने से पहले हम उनकी फिटनेस देखेंगे।

 

Exit mobile version