Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SA ODI Squad: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान; इन प्लेयर्स को मिली ये जिम्मेदारी

November 23, 2025

IND vs SA ODI Squad: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान; इन प्लेयर्स को मिली ये जिम्मेदारी

खेल डेस्क। रविवार को बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। कोलकाता टेस्ट में चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल को इस सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए गए हैं।

 

टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?

चयनकर्ताओं ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है।

टीम में कुल आठ बल्लेबाज चुने गए हैं।

  • रोहित शर्मा
  • यशस्वी जायसवाल
  • विराट कोहली
  • तिलक वर्मा
  • ऋतुराज गायकवाड़
  • ध्रुव जुरेल
  • केएल राहुल (विकेटकीपर)
  • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

ऑलराउंडर

  • रवींद्र जडेजा
  • वॉशिंगटन सुंदर
  • नीतीश कुमार रेड्डी

 तेज गेंदबाज

  • हर्षित राणा
  • अर्शदीप सिंह
  • प्रसिद्ध कृष्णा

 स्पिनर

  • कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है।

 

कप्तानी की जिम्मेदारी राहुल को
केएल राहुल इस सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। शुभमन गिल की गर्दन में चोट के बाद उन्हें आराम दिया गया है। वे अभी मुंबई में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। श्रेयस अय्यर भी चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं और रिकवरी कर रहे हैं।

 

बुमराह और सिराज को आराम क्यों दिया गया?
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को इस सीरीज में आराम दिया गया है। दोनों अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम देने का फैसला लिया।

 

शमी को फिर नहीं मिला मौका
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली।  हालांकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें शामिल नहीं किया।

 

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में जारी है।

इसके बाद वनडे मुकाबले इस तरह होंगे

  1. पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची
  2. दूसरा वनडे – 2 दिसंबर, रायपुर
  3. तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें