Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका; आईपीएल के बाद टी20 विश्वकप भी नहीं खेलेंगे Mohammed Shami

March 11, 2024

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका; आईपीएल के बाद टी20 विश्वकप भी नहीं खेलेंगे Mohammed Shami

टी20 विश्व कप 2024 की शुरूआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। उन्होंने बताया कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है।

भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब खबर आई है कि वह सितंबर में होने वाली दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा,”शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें