Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIFA 2023: अंडर 20 विश्व कप का पहला मैच अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान की बीच 20 मई को होगा

April 22, 2023

FIFA 2023: अंडर 20 विश्व कप का पहला मैच अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान की बीच 20 मई को होगा

जिनेवा: फुटबॉल की विश्व शासी निकाय ने शुक्रवार को फीफा 2023 अंडर-20 पुरुष विश्व कप का ड्रॉ निकाला जिसमें मेजबान अर्जेंटीना 20 मई को उज्बेकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा।इससे पहले फीफा ने 17 अप्रैल को घोषणा की थी कि फीफा 2023 अंडर 20 पुरुष फुटबॉल विश्व कप 20 मई से 11 जून तक अर्जेंटीना में आयोजित किया जाएगा।

फीफा द्वारा टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए इंडोनेशिया के अधिकार को रद्द करने के बाद अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी मेजबानी करने के लिए पेशकश की थी।यह समारोह स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में फीफा मुख्यालय में आयोजित किया गया था और उसमें फीफा ने मैच कार्यक्रम और मेजबान शहरों के बारे में भी बताया।फीफा 2023 अंडर 20 फुटबॉल विश्व कप में 24 टीमें ला प्लाटा, मेंडोज़ा, सैन जुआन और सैंटियागो डेल एस्टेरो जैसे चार शहरों और छह समूहों में एक दूसरी टीम से मुकाबला करेंगी।

आगामी 20 मई को फीफा 2023 अंडर 20 पुरुष विश्व कप का शुरुआती पहला मैच अर्जेंटीना और उज्बेकिस्तान के बीच सैंटियागो डेल एस्टेरो स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा उस दिन तीन और मैच खेले जाएंगे। इसें अलावा ला प्लाटा स्टेडियम सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ और फाइनल की मेजबानी करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें