Site icon Dainik Savera Times

South Africa दौरे पर रवाना हुई जूनियर Women Team

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम मंगलवार सुबह यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना हुई। कप्तान प्रीति के नेतृत्व में भारतीय टीम 17 से 25 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीकी जूनियर महिला हॉकी टीम और दक्षिण अफ्रीका-ए टीम का सामना करेगी। रुताजा दादासो पिसल को उप-कप्तान की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।

प्रीति ने दक्षिण अफ्रीका में खेलने को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा, ‘टीम में हर कोई दक्षिण अफ्रीका में खेलने के लिये बहुत उत्साहित है। यह कुछ खिलाड़यिों का पहला दौरा है और हम चुनौती के लिये तैयार हैं। हमने बेंगलुरु के राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में एक बहुत अच्छा शिविर पूरा किया जहां हमें सीनियर टीम को भी करीब से देखने का मौका मिला।’

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये मैच एशिया कप अंडर-21 से पहले एक अच्छा प्रदर्शन दौरा होगा। दक्षिण अफ्रीका में ये मैच हमें उन क्षेत्रों को समझने में मदद करेंगे जिनमें सुधार की आवश्यकता है।’ भारतीय लड़कियां 17, 18 और 20 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका की अंडर-21 टीम से भिड़ेंगी जबकि 24 और 25 फरवरी को उनका सामना दक्षिण अफ्रीका‘ए’टीम के खिलाफ होगा।

Exit mobile version