Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup: भारत और पाक की नई पीढ़ी के सामने पुराना रोमांच पैदा करने की चुनौती

September 14, 2025

Asia Cup: भारत और पाक की नई पीढ़ी के सामने पुराना रोमांच पैदा करने की चुनौती

दुबई: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मैच भारत बनाम पाकिस्तान रविवार दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने टूर्नामैंट की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई टीम को 9 विकेट से हराया है तो पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान टीम के खिलाफ 93 रन से बड़ी जीत दर्ज की है। दोनों टीमें इस एशिया कप में नई पीढ़ी के सितारों के साथ मैदान में उतरेंगी। पुराने दिग्गज जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा पाकिस्तान के तरफ से बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान इस बार खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर दबदबा बनाए रखा है। यह दोनों टीमें इस साल चैंपियन ट्रॉफी के बाद फिर से आमने-सामने होंगी।

दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी दूसरी दर्ज करने के ऊपर रहेगी। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए पिछले 10 मैचों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के ऊपर अपना दबदबा कायम रखते हुए 7 मैच जीते हैं। एशिया कप का यह हाई वोल्टेज मैच दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में मौसम थोड़ा गर्म रह सकता है। तापमान 32 डिग्री सैल्सियस तक जाने की उम्मीद है तथा ह्यूमिडिटी 61} तक रहेगी। इस मैदान पर अभी तक खेले गए मैचों में पिच काफी संतुलित नजर आई है। स्पिनर्स ने इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान टीम ने भी ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच दुबई मैदान पर ही खेला है। दोनों टीमों को पिच और मैदान के बारे में पर्याप्त जानकारी है।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें