Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को मेडल दिलाने वाली 4 महिला बॉक्सरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

December 11, 2025

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को मेडल दिलाने वाली 4 महिला बॉक्सरों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रोहतक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने सितंबर 2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को मेडल दिलाने वाली 4 महिला बॉक्सरों को सम्मानित किया। इन बॉक्सरों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 4 से 14 सितंबर तक इंग्लैंड के लीवरपुर में हुई थी। इस चैंपियनशिप में रोहतक जिला के रूड़की गांव की मीनाक्षी हुड्डा और भिवानी जिला की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया, पूजा रानी बोहरा व नूपुर श्योराण ने मेडल हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें: Hair Fall: हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं? जानिए विशेषज्ञ की राय और बचाव के उपाय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने बॉक्सरों के साथ पंच के साथ फोटो करवाया। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप नए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ की पहली चैंपियनशिप थी। रूड़की गांव की मीनाक्षी हुड्डा ऑटो चालक की बेटी है। वह वर्ष 2013 में पहली बार बॉक्सिंग रिंग में प्रेक्टिस के लिए उतरी थी। जब प्रेक्टिस करने जाती तो लोग ताने भी मारते, लेकिन कभी उसकी परवाह नहीं की और लगातार प्रेक्टिस करती रही। मीनाक्षी हुड्डा ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया था और एशियन चैंपियन फरजोना फोजिलोवा को एक तरफा 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें