Does Helmet Cause Hair Loss: बाइक चलाने वाले लोगों में हेलमेट पहनने को लेकर अक्सर यह चिंता रहती है कि क्या इससे बाल झड़ने का खतरा बढ़ता है। हेलमेट की सुरक्षा के फायदे तो सब जानते हैं, लेकिन बालों की सेहत के लिए यह सवाल युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने इस पर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। उनके अनुसार, हेलमेट सीधे तौर पर गंजेपन का कारण नहीं बनता, लेकिन कुछ गलत आदतों से बालों का झड़ना बढ़ सकता है।
जावेद हबीब बताते हैं कि हेलमेट पहनने से सिर में पसीना आता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं। इसके अलावा हेलमेट पहनते या उतारते समय बालों का खिंचना और टाइट हेलमेट का इस्तेमाल बालों के टूटने का कारण बन सकता है।
View this post on Instagram
बालों को हेलमेट पहनते समय सुरक्षित रखने के उपाय:
–बालों को नियमित रूप से धोएं और साफ रखें।
–हेयर वॉश से पहले तेल का इस्तेमाल करें।
–गीले बालों पर हेलमेट न पहनें।
–हेलमेट के अंदर हल्का सूती कैप पहन सकते हैं।
–हेलमेट को साफ और सुखा रखें।
–किसी और का हेलमेट इस्तेमाल न करें।
–हफ्ते में एक बार स्कैल्प पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं।
ये भी पढ़ें : Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate
विशेषज्ञ कहते हैं कि बाल झड़ने के मुख्य कारण जेनेटिक, हार्मोनल बदलाव, तनाव और पोषण की कमी होते हैं। इसके अलावा कुछ बीमारियां भी बाल झड़ने में योगदान देती हैं।
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...