
नॉर्थम्प्टन: भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच का चौथा और अंतिम दिन बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ। इसके साथ ही दो मैचों की श्रृंखला 0-0 से ड्रॉ रही। भारत ए ने दूसरी पारी में 417 रन बनाकर इंग्लैंड लायंस को 439 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में केवल 32 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवा लिया। भारत की तरफ से तनुष और अंशुल कंबोज ने शानदार बल्लेबाजी कर 149 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ए ने इंग्लैंड लायंस को 439 रनों का लक्ष्य दिया था। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस की टीम तीन विकेट पर 32 रन बना पाई थी। दूसरी पारी में भारत ए के लिए अंशुल कंबोज ने दो विकेट लिए, जबकि तुषार देशपांडे को एक विकेट मिला।
भारत ए ने पहली पारी में 348 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड लायंस केवल 327 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 21 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल (28), नितीश कुमार रेड्डी (42) और शार्दुल ठाकुर (34) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं बना सके। जॉर्ज हिल (3/39) ने लंच से ठीक पहले शार्दुल को आउट करके भारत को झटका दिया। हालांकि यह सीरीज बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई, लेकिन भारत ए के युवा खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस
मेष: दिन शुभ रहेगा...