Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

द. अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला विभिन्न भारतीय परिस्थितियों में ढलने का अच्छा मौका : Harmanpreet Kaur

June 28, 2024

द. अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला विभिन्न भारतीय परिस्थितियों में ढलने का अच्छा मौका : Harmanpreet Kaur

चेन्नई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अगले साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला विभिन्न घरेलू परिस्थितियों से अवगत होने का अच्छा मौका है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इन दोनों टीम के बीच एकमात्र टैस्ट मैच शुरू होगा जिसके बाद 3 मैच की टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी। हरमनप्रीत ने कहा,‘यह हमारे लिए विभिन्न घरेलू परिस्थितियों में ढलने का बेहतरीन मौका है। हमें घरेलू परिस्थितियों में खेलने का बहुत अधिक अनुभव नहीं है और ऐसे में इस श्रृंखला से हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे हमें पता लगेगा कि विकेट का व्यवहार कैसा है और विश्व कप में हम किस तरह के संयोजन के साथ उतर सकते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें