Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ODI में टीम इंडिया के लिए भूलने लायक रहा साल 2024, Mendis और Hasranga ने मारी बाजी

December 18, 2024

ODI में टीम इंडिया के लिए भूलने लायक रहा साल 2024, Mendis और Hasranga ने मारी बाजी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2024 जहां टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा तो वहीं वनडे मैच बहुत पीछे रह गए। भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद लंबे समय से चला आ रहा आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम केवल तीन ही वनडे मैच खेल पाई।

इतना ही नहीं, भारत ने साल 2024 में खेले गए तीन वनडे मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की। यानी एक पूरे साल भारतीय क्रिकेट टीम एक भी वनडे मैच नहीं जीत सकी। साल 2024 में टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट पर फोकस रहा और वनडे मैचों की संख्या काफी कम रही।

हालांकि यह संख्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए और भी कम रही। इस साल श्रीलंका ने जहां 18 वनडे मैच खेले तो भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमें 3-3 वनडे मैचों तक ही सीमित रही। यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम ने भी 12 वनडे मैच खेले और छह में जीत दर्ज की।

साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने केवल तीन मैच खेलते हुए दो मैचों में हार और एक में जीत दर्ज की। जब बात साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात आती है तो रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 52.33 की औसत के साथ 157 रन बनाए। इसमें उनका स्ट्राइक तूफानी 141.44 रहा।

मजेदार बात यह है कि साल 2024 में विराट कोहली (58) से ज्यादा रन अक्षर पटेल (79) ने बनाए। साल 2024 में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले ओवरऑल बल्लेबाजों में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 17 मैचों में 53 की औसत के साथ 742 रन बनाए। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 4-4 विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और रियान पराग को 3-3 विकेट मिले।

वहीं, श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 10 वनडे मैचों में 26 विकेट लेकर टॉप किया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि टीम इंडिया ने साल 2024 में बहुत कम वनडे मैच खेले और उनके खिलाड़ियों के आंकड़े भी उसी अनुसार रहे। उल्लेखनीय है कि अगला वनडे विश्व कप साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा और उसी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम की साल दर साल वनडे क्रिकेट खेलने की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें