Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics 2024: 14वें दिन इन भारतीय एथलीटों के पास मेडल जीतनें का मौका, यहां देखें 9 अगस्त का पूरा शेड्यूल

August 9, 2024

Paris Olympics 2024: 14वें दिन इन भारतीय एथलीटों के पास मेडल जीतनें का मौका, यहां देखें 9 अगस्त का पूरा शेड्यूल

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 अब तक 13 दिनों का खेल खत्म हो चुका है। 13वें दिन यानि गुरूवार को भारत ने दो मेडल अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में सिल्वर और हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि 14वें दिन की शुरुआत से पहले भारत 4 कांस्य और 1 रजत के साथ 64वें स्थान पर है। पेरिस ओलंपिक में आज यानि 14वें दिन, 9 अगस्त को भारतीय एथलीट्स कुल 4 इवेंट्स में हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम का 14वें दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है।

गोल्फ :

महिला व्यक्तिगत वर्ग : अदिति अशोक और दीक्षा डागर : दोपहर 12.30 से

एथलेटिक्स :

महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2.10 से
पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर : दोपहर 2.35 से

कुश्ती :

पुरूष 57 किलो फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मुकाबला : अमन सेहरावत बनाम डारियन तोइ क्रूज (पुएर्तो रिको) रात 9.45 से

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका में सबसे आगे है, जिसमें उनकी कुल पदक तालिका 55 (30 स्वर्ण, 38 रजत और 35 कांस्य) है। चीन दूसरे स्थान पर जिनके पास कुल 73 मेडल है जिसमे (29 स्वर्ण, 25 रजत और 19 कांस्य) हैं। ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर जिनके पास कुल 45 मेडल है जिसमे (18 स्वर्ण, 13 रजत और 14 कांस्य) हैं।

वहीं टीम इंडिया ने अभी तक मात्र 5 मेडल जीती हैं। तीन ब्रोंज मेडल शूटिंग में आया है। 1 हॉकी मेस टीम और एल जेवलिन में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें