Site icon Dainik Savera Times

Tim David ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, गेंद मांगते रह गए अम्पायर लेकिन…

Tim David

Tim David

Tim David: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने क्रिकेट नियमों और खिलाड़ी आचरण पर बहस छेड़ दी है। यह मामला बल्लेबाज टिम डेविड से जुड़ा है, जिनका व्यवहार अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान आरसीबी की पारी चल रही थी और टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच गेंद की स्थिति को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद अंपायर ने गेंद की जांच शुरू की।

गेंद की जांच करना अंपायर का अधिकार
हालांकि, स्थिति तब विवादित हो गई जब टिम डेविड खुद अंपायर के पास पहुंच गए और गेंद को अपने हाथ में लेकर उसे उछाल-उछाल कर जांचने लगे। क्रिकेट के नियमों के अनुसार गेंद की स्थिति की जांच करना और उसे बदलने का निर्णय पूरी तरह अंपायर का अधिकार होता है। खिलाड़ी केवल इस ओर ध्यान दिला सकते हैं, लेकिन सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए नंबर 1 पर कौन?

 

मैदान पर मौजूद अंपायर ने कथित तौर पर टिम डेविड को कई बार ऐसा करने से रोका, लेकिन इसके बावजूद वे गेंद को हाथ में लेकर जांच करते रहे। यह दृश्य कैमरों में कैद हो गया और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आधिकारिक रूप से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कोई खिलाड़ी अंपायर के कार्य में इस तरह दखल देता है, तो यह खेल के नियमों और आचार संहिता के खिलाफ माना जा सकता है। हालांकि, इस मामले में अब तक आधिकारिक रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब आईपीएल में निष्पक्षता और खेल भावना को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस मामले पर लीग प्रबंधन या मैच रेफरी कोई कदम उठाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: पॉइंट्स टेबल पर डालें एक नजर, हाई स्कोरिंग मैच के बाद बदली अंक तालिका

 

Exit mobile version