Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चौथे एशियाई पैरा खेलों में आज भारत ने छह स्वर्ण सहित जीते 12 पदक

October 27, 2023

चौथे एशियाई पैरा खेलों में आज भारत ने छह स्वर्ण सहित जीते 12 पदक

हांगझोउ: चीन में चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार शुरुआत करते हुए आज छह स्वर्ण सहित 12 पदक जीत चुके है। शुक्रवार को यहां हुए मुकाबलों में प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण और नितेशंक ने अविश्वसनीय कौशल और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल एसएल3 में गर्व से रजत पदक जीता।

वहीं बैडमिंटन की महिला एकल एसयू5 वर्ग में थुलासिमथी ने पदक जीता। उन्होंने चीन की क्विक्सिया यांग को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन में सुहास यतिराज ने पुरुष एकल एसएल-4 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने मलेशिया के मोहम्मद अमीन के खिलाफ 2-1 के स्कोर के साथ यह पदक जीता। शीतल देवी महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन स्पर्धा में सिंगापुर की अलीम नूर सयाहिदा को एक लुभावने मैच में हराकर यह पदक जीता। वहीं एक अन्य मुकाबले में तीरंदाज राकेश कुमार ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में ईरान के अलीसिना मंशाएजादेह के खिलाफ करीबी मुकाबले में शानदार रजत पदक हासिल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें