Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Marshal Arjan Singh Memorial Hockey Tournament के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए

April 14, 2023

Marshal Arjan Singh Memorial Hockey Tournament के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए

चंडीगढ़: मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में चंडीगढ इलेवन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा भारतीय रेल और इंडियन ऑयल के बीच दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ इलेवन की टीम ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम पर 5-3 से जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय रेल तथा इंडियन ऑयल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय रेल की टीम 3-0 से विजयी रही। कल 15 अप्रैल को दोपहर बाद फाइनल मैच चंडीगढ इलेवन और भारतीय रेल की टीमों के बीच खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें