U-19 World Cup, IND vs NEP: नेपाल को 132 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

डर-19 विश्व कप में भारत ने नेपाल को 132 रन से हरा दिया है।

अंडर-19 विश्व कप में भारत ने नेपाल को 132 रन से हरा दिया है। भारतीय कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत ने पांच विकेट खोकर 297 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल 165 रन पर सिमट गया और मैच हार गया। भारत ने नेपाल को 132 रन से हराकर अंडर 19 विश्व कप में चौथी जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उदय सहारन और सचिन दास के शतक के चलते निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 297 रन बनाए थे।

इसके जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई और मैच हार गई। नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए सौमी पांडे ने चार और अर्शिन ने दो विकेट लिए। नेपाल के लिए देव कनाल ने 33 रन बनाए। दुर्गेश गुप्ता ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब मंगलवार को भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 297 रन बनाए हैं। भारत के लिए कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने शतक लगाए। सचिन ने 101 गेंद में 116 रन बनाए। इसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं, उदय सहारन ने 107 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें नौ चौके शामिल थे। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। आदर्श सिंह 21, अर्शिन कुलकर्णी 18 और प्रियांशू मोलिया 19 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मुशीर खान ने नाबाद नौ रन बनाए। नेपाल के लिए गुलशन झा ने तीन विकेट लिए। आकाश चंद को भी एक विकेट मिला।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नेपाल: अर्जुन कुमल, दीपक बोहरा, उत्तम थापा (विकेटकीपर), देव खनाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, दीपक डुमरे, गुलशन झा, दीपेश कंदेल, सुभाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता।

भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौमी पांडे, आराध्या शुक्ला।

- विज्ञापन -

Latest News