Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE vs NZ, 2nd T20: यूएई ने न्यूजीलैंड को टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पहली बार 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास

August 20, 2023

UAE vs NZ, 2nd T20: यूएई ने न्यूजीलैंड को टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में पहली बार 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास

यूएई और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला दुबई में खेला गया और इस मैच में मेजबान टीम ने कप्तान मो. वसीम की अर्धशतकीय पारी के दम पर कीवी टीम को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। यूएई ने न्यूजीलैंड को पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में हराया साथ ही इस टीम को पहली बार टी20 इंटरनेशनल मैच में हराने में सफलता हासिल की। यूएई ने इस जीत के साथ ही टी20 सीरीज में एक-एक की बराबरी भी कर ली। यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इस टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने किवी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना पाई।

किवी टीम की तरफ से मार्क चैपमैन ने सर्वाधिक 63 रन की पारी खेली। उन्होंने यह स्कोर 46 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से बनाया। इसके अलावा इस टीम की तरफ से चाड बोवेस और जेम्स नीशन ने 21-21 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। यूएई की तरफ से अयान खान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। यूएई को जीत के लिए 143 रन का टारगेट मिला था और इस टीम ने 15.4 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें