Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 IPL में अंपायर्स का काम होगा आसान, तेज निर्णय के लिए स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का होगा इस्तेमाल

March 20, 2024

2024 IPL में अंपायर्स का काम होगा आसान, तेज निर्णय के लिए स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का होगा इस्तेमाल

मुम्बई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में टीवी अंपायर तेज और सटीक निर्णय के लिए स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का उपयोग करेंगे।

इस स्मार्ट रिप्ले सिस्टम के जरिए टीवी अंपायर को हॉक-आई ऑपरेटर्स से सीधे जानकारी मिलेगी। नए सिस्टम से टीवी अंपायर के पास अधिक विजुअल देखने की सहूलियत होगी। कैच और स्टंपिंग के मामले में स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के अंदर टीवी अंपायर हॉक-आई ऑपरेटर्स से स्प्लिट स्क्रीन की मांग कर सकते हैं। स्टंपिंग के लिए नया सिस्टम टीवी अंपायर को साइड-ऑन कैमरा के साथ ही फ्रंट-ऑन कैमरा की फुटेज एक ही फ्रेम में दिखा देगा। यह सिस्टम पिछली प्रणाली की तुलना में हॉक-आई कैमरा छह गुना तेज रिकॉर्ड करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें