
रियाद: उरावा रेड्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एशियाई चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के पहले चरण में अल हिलाल को 1-1 से बराबरी पर रोका। किंग्स फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले हाफ में चार बार के चैंपियन अल हिलाल ने दबदबा बनाया और सलेम अल दावसारी के गोल की बदौलत बढ़त बनाई।जापान के क्लब ने हालांकि ंिशजो कोरोकी के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली।दोनों टीमों ने इसके बाद कई प्रयास किए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे चरण का मुकाबला अगले सप्ताहांत जापान में खेला जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...