Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

उसेन बोल्ट होंगे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के ब्रांड एम्बैसडर

April 25, 2024

उसेन बोल्ट होंगे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के ब्रांड एम्बैसडर

दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को दिग्गज धावक उसेन बोल्ट को अमरीका और वैस्ट इंडीज में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के लिए ब्रांड एम्बैसडर बनाए जाने की घोषणा की।

बोल्ट ने रियो में 2016 ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा जब उन्होंने लगातार तीन ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए थे। उन्होंने बीजिंग में ओलंपिक खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर और 4गुणा100 मीटर, सभी विश्व रिकॉर्ड समय में जीत दर्ज की थी।

एम्बैसडर के रूप में बोल्ट इस आयोजन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह प्रतिष्ठित कलाकारों सीन पॉल और केस के साथ कार्यक्रम के आधिकारिक गान संगीत वीडियो के रिलीज में एक कैमियो उपस्थिति के साथ होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें