Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हॉकी इंडिया लीग की वापसी से पहले वेदांता कलिंगा लांसर्स ने जर्सी, एंथम और मैस्कॉट को किया लांच

December 20, 2024

हॉकी इंडिया लीग की वापसी से पहले वेदांता कलिंगा लांसर्स ने जर्सी, एंथम और मैस्कॉट को किया लांच

Hockey India League: हॉकी इंडिया लीग की वापसी हो रही है और इसे देखते हुए ओडिशा स्थित फ्रेंचाइजी -वेदांता कलिंगा लांसर्स ने भी कमर कस ली है। अपनी तैयारी के क्रम में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य इवेंट में अपनी आधिकारिक जर्सी और टीम एंथम को लांच किया।

सूर्यवंशी सूरज, खेल एवं युवा सेवा मंत्री, ओडिशा सरकार, वेदांता एल्युमीनियम के सीओओ और कलिंगा लांसर्स के निदेशक सुनील गुप्ता, और भास्कर सरमा, आईएएस, प्रमुख सचिव, खेल और युवा सेवा विभाग ने 28 दिसंबर से शुरू होने वाली लीग में वेदांता कलिंगा लांसर्स का प्रतिनिधित्व करने को तैयार भारतीय खिलाड़ियों के साथ जर्सी का आधिकारिक रूप से अनावरण किया।

होम जर्सी में नीले और हरे रंग का आकर्षक कॉम्बिनेशन है, जबकि अवे जर्सी में चमकीले नारंगी और सफेद रंग हैं। नई जर्सी के डिज़ाइन में इतिहास, कला, भूगोल और संस्कृति का जटिल मिश्रण है, जो ओडिशा की समृद्ध विरासत और दूरदर्शी आकांक्षाओं को समर्पति है। यह जर्सी राज्य के अनूठे सांस्कृतिक तत्वों, प्रकृति से इसके जुड़ाव और इसकी प्रगति की भावना का एक दृश्य वर्णन है।

डिज़ाइन के केंद्र में कोणार्क व्हील है, जो कोणार्क के प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर को समर्पित है और ओडिशा के ऐतिहासिक तथा स्थापत्य चमत्कारों का प्रतीक है। जर्सी राज्य की कलात्मक परंपराओं का भी जश्न मनाती है।

जड़ों के करीब रहते हुए टीम का मैस्कॉट, जिसका नाम जीत है-ओडिशा के राज्य पक्षी इंडियन रोलर पर आधारित है, जिसे नीलकंठ और ब्लू जे के नाम से भी जाना जाता है।

कलिंगा लांसर्स का एंथम जज्बा जीत का टीम की दृढ़ता और कड़ी मेहनत की विचारधारा को दर्शाता है। इस एंथम को ओडिशा के बॉलीवुड गायक ऋतुराज मोहंती ने गाया है।

कलिंगा लांसर्स के निदेशक और वेदांत एल्युमीनियम के सीओओ सुनील गुप्ता ने अनावरण समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ’ओडिशा में हॉकी का एक विशेष स्थान है और इस खेल के प्रति राज्य के गहरे प्रेम को दर्शाने वाली एक फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना बहुत गर्व की बात है। जर्सी ओडिशा के इतिहास, संस्कृति और आकांक्षाओं को खूबसूरती से दर्शाती है और हम मैदान में उतरने और भारत में हॉकी के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें