Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुत निराश हैं, लेकिन अपना शत प्रतिशत दिया: अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी

September 6, 2023

बहुत निराश हैं, लेकिन अपना शत प्रतिशत दिया: अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी

लाहौर: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका से मिली दो रन की निराशाजनक हार के बावजूद उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने मैदान पर अपना शत प्रतिशत दिया।अफगानिस्तान को अपने कम रन रेट के कारण सुपर फोर में क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका द्वारा दिया गया 292 रन का लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था। पर टीम दो रन से चूक गयी और 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गयी।

शाहिदी ने कहा, ‘‘इससे बहुत निराश हूं। हमने अच्छी चुनौती दी, हमने अपना शत प्रतिशत दिया। टीम जिस तरह से खेली, उस पर गर्व है। मुझे लगता है कि हमने वनडे प्रारूप में भी पिछले दो वर्षों में अच्छा क्रिकेट खेला है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी काफी कुछ सीख रहे हैं। हमने इस टूर्नामेंट से काफी सकारात्मक चीजें सीखीं। हम विश्व कप के करीब हैं, हमने यहां जो गलत किया है, उससे सीख लेंगे ओर विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दर्शकों ने हमारा काफी समर्थन किया।

उनके शुकग्रुजार हैं। ’श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका राहत महसूस कर रहे थे कि टीम किसी तरह जीतने में सफल रही।उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल रहा। इस स्कोर का बचाव करना मुश्किल था। नबी ने शानदार पारी खेली जिससे मैच हमारे हाथ से लगभग चला ही गया था। लेकिन हमने आखिर जीत हासिल कर ही ली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें